रेल यात्री कृपया ध्यान दें! बिहार जाने वाली ये पांच ट्रेनें फिर से की गई रद्द

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में राउरकेला स्टेशन का यार्ड का आधुनिकीकरण और तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम जारी है। इस नॉन इंटरलाकिंग काम के लिए बिहार जाने वाली पांच ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों का परिचालन 14 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।

4, 9 और 11 अक्टूबर को पटना से चलने वाली 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल,11 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल,13 अक्टूबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल, 10 अक्टूबर को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल और सात व 14 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 07051 हैदराबाद-दरभंगा स्पेशल रद्द रहेगी।

इसी के साथ ही रद्द की गई चार ट्रेनें 12880 भूनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस, 12879 कुर्ला-भुनेश्वर एक्सप्रेस, 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस और 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस को फिर से चलाने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोडने इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम इन दिनों चल रहा है। इस इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कार्य में प्री-नॉन इंटरलाकिंग का काम सात से 10 अक्टूबर तक और नान इंटरलोंकिंग का काम 11 से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related