गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,नाबालिग की मौत

Date:

कोरबा। छत्तीसगढ़ में गणेशोत्व धूमधाम से मनाए जाने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी है। गणेशोत्सव समितियों द्वारा ढोल बाजे और डीजे की धुन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा हैं। इसी बीच कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना के अधीन सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत आने वाले कोहड़िया में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के कुछ लोग जो ढोढ़ीपारा के बताए जा रहे हैं, उन्होंने दूसरे पक्ष के दो किशोरों को चाकू से गोद दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक का नाम हरीश कुमार व जख्मी युवक का नाम भूपेंद्र बताया जा रहा और दोनों बरपारा कोहड़िया के निवासी बताए जा रहे हैं। शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कोहड़िया मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related