छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें कैंसिल : 3 सितंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, मेंटेनेंस और डेवलपमेंट का होगा काम

Date:

बिलासपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 20 ट्रेनों को फिर से कैंसिल कर दिया है। दोहरी और तीसरी रेल लाइन के साथ ही सुरक्षा और रखरखाव के बहाने पिछले दो महीने से ट्रेनों को लगातार कैंसिल करने का सिलसिला चल रहा है। इस बार डेवलपमेंट और मेंटेनेंस के बहाने आज से तीन सितंबर तक गाड़ियों को रद्द किया गया है। इसका असर रक्षाबंधन पर भाइयों और बहनों पर पड़ेगा ।

देश भर के अलग-अलग जोन में चल रहे रेल लाइन के दोहरीकरण और अन्य मरम्मत कार्यों की वजह से लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें 30 अगस्त तक रद्द हैं। जो ट्रेनें रद्द हैं उस रूट से शहर आने या यहां से उस रूट पर जाने वालों को परेशानी हो सकती है। लोकल और पैसेंजर ट्रेनें जो 200 या 300 किलोमीटर के दायरे में चल रही है, उसमें भी ज्यादातर रद्द हैं। ट्रेनों के कैंसिलेशन के चलते लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने 23 अगस्त से 3 सितंबर तक ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

चार दिन पहले भी रेलवे ने ट्रेनों को किया था कैंसिल

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को चार दिन पहले भी कैंसिल किया था। बताया गया कि ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर-मंचेश्वर और संबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच काम होगा। जिसके कारण 19 से 30 अगस्त तक गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। यह ट्रेनें अभी शुरू नहीं हुई है कि रेलवे ने एक बार फिर से 20 ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी बीच रक्षाबंधन भी है। लिहाजा यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की भी कोई जानकारी नहीं दी है।

दो सितंबर तक ये गाड़ियां रद्द

  • 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08739 शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08701 रायपुर- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 07805 गोंदिया- कंटगी डेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 07806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल
  • 08714 इतवारी- बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08715 बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल

तीन सितंबर तक रद्द रहेंगी ट्रेनें

  • 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल
  • 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • 08724 गोंदिया – रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related