BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को आया सेक्सटॉर्शन कॉल ..

Date:

BIG BREAKING: Union Minister Prahlad Patel received sextortion call ..

डेस्क। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ सेक्सटॉर्शन कॉल का मामला सामने आया है. प्रहलाद पटेल को ये वीडियो कॉल ऑर्गनाइज सेक्सटॉर्शन कॉल करके ब्लैकमेल करने वाले गैंग की ओर से की गई थी. केंद्रीय मंत्री की ओर से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के पर्सनल सेक्रेटरी आलोक मोहन की ओर से दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई. शिकायत में कहा गया है कि मंत्री प्रहलाद पटेल के मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल आई थी. जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई, दूसरी तरफ से पॉर्न वीडियो चलने लगा. इसके बाद प्रहलाद पटेल ने तुरंत कॉल काट दिया.

दिल्ली पुलिस ने मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया था. क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए दो आरोपियों मोहम्मद वकील और मोहम्मद साहिब को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है. हालांकि, मास्टरमाइंड साबिर फरार चल रहा है. क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी है. गिरफ्तार आरोपी सेक्सटॉर्शन कॉल करके ब्लैकमेल करने वाले ऑर्गनाइज गैंग से जुड़े हुए हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related