भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

Date:

भोपाल  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का संयाेजक बनाया गया है। यानी चुनाव में सभी महत्वपूर्ण निर्णय उनकी सहमति से ही होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही पार्टी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया है।

naidunia

नरेन्द्र सिंह तोमर को यह जिम्मेदारी सौंपने की बड़ी वजह यह है कि दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहने के नाते उन्हें राज्य के हर अचंल की राजनीति का अच्छा अनुभव है। पहली बार वह 2008 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2013 में विधानसभा चुनाव के पहले प्रभात झा को हटाकर उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी उनका बेहतर तालमेल रहा है। वह गैर राजनीतिक परिवार से हैं। पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। कुछ दिन से राजनीतिक गलियारों में अटकलें थीं कि तोमर को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है या फिर चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

शाह के फार्मेट के साथ बैठेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार से फिर बैठक होगी। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए फार्मेट पर विचार करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, चुनाव अभियान समिति सहित विभिन्न समितियों के गठन पर दिग्गज नेताओं ने विचार कर सभी नेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए सूची तैयार की है। विजय संकल्प अभियान को लेकर भी भाजपा नेताओं ने इसकी रूपरेखा पर विचार किया है। अब शनिवार की बैठक में समितियों और विजय संकल्प अभियान पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...