यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ आज होगी सीएम भूपेश बघेल की भेंट- मुलाकात

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद 15 जुलाई की शाम यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भेंट- मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बघेल 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि अपने योगदान से यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह रचनात्मक का क्षेत्र है, जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए चुना है। उनका प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इनके साथ अपनी भेंट-मुलाकात तय की है।

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की हमेशा से लोगों के बीच अच्छी खासी पैठ है। ऐसा हो भी क्यों नहीं क्योंकि छत्तीसगढ़वासियों का अपनी माटी की संस्कृति के साथ गहरा लगाव है। वहीं यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING : मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्री

BREAKING : Manipur gets a new Chief Minister नई दिल्ली।...

ईरान संकट के बीच IndiGo की बड़ी एडवाइजरी, 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। IndiGo ने आज मंगलवार, 3 जनवरी को...

CG CRIME : गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू मारकर की हत्या

CG CRIME : Girlfriend stabs boyfriend to death बिलासपुर। शहर...