Trending Nowशहर एवं राज्य

CG POLITICS : भाजपा का महासंपर्क अभियान, अमित शाह दुर्ग तो जेपी नड्डा बिलासपुर में करेंगे सभा

CG POLITICS: BJP’s mass contact campaign, Amit Shah Durg and JP Nadda will hold meeting in Bilaspur

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा एक महीने का महासंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान में भाग लेने के लिए केंद्रीय नेता पहुंच रहे हैं। तीन बड़े केंद्रीय नेताओं का जून में दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बस्तर में संभागीय बैठक लेंगे और सभा करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय मंत्री शाह का बस्तर दौरा हो चुका है। शाह ने नक्सलियों को चुनौती देते हुए लोकसभा चुनाव से पहले तक उनके सफाए का फरमान सुनाया था। अब शाह दुर्ग संभाग में सभा करेंगे। दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीट में से 18 पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उनके मंत्रिमंडल में पांच मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, गुरु रुद्र, मोहम्मद अकबर और अनिला भेडिया है। ऐसे में शाह चुनावी सभा करके कांग्रेस के किले को भेदने की रणनीति बनाएंगे।

Share This: