CG BREAKING : तहसीलदारों का तबादला आदेश किया गया जारी, देखें यहाँ ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Transfer order of Tehsildars issued, see here..

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तहसीलदारों तबादला किया गया है। जिसमें हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बनाई गई तहसील और उप तहसील में एक बार फिर प्रभारी अधिकारी कार्यरत रहेंगे। जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। गौरेला तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल को मरवाही का तहसीलदार और नायब तहसीलदार अविनाश कुजूर को गौरेला का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।

मरवाही के नायब तहसीलदार गिरीश निंबालकर को गौरेला का नायब तहसीलदार बनाया गया है। जबकि मरवाही के प्रभारी तहसीलदार प्रशांत गुप्ता को मरवाही में नायब तहसीलदार की पोस्टिंग दी गई है। वही नई बनाई गई तहसील सकोला और उप तहसील बस्ती में एक बार फिर किसी भी तहसीलदार की पोस्टिंग नहीं की गई है।

सकोला तहसील में भी किसी तहसीलदार को पोस्ट नहीं किया गया है और यहां का प्रभार पेंड्रा के प्रभारी तहसीलदार सोनू अग्रवाल के पास ही रहेगा जबकि पेंड्रा में नायब तहसीलदार का पद भी पहले से ही रिक्त है वही नई तहसीलों में किसी प्रकार की पोस्टिंग नहीं होने से लोगों को एक बार फिर प्रभारी तहसीलदार के भरोसे ही रहना पड़ेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related