CG NEWS : बिलासपुर की मधु वेदवान ने 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Date:

CG NEWS : Madhu Vedwan of Bilaspur won bronze medal in 42nd National Archery Championship

रायपुर। गुजरात के एकता नगर में नौ मार्च से चल रही 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की ओर से खेलते हुए तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रेलवे की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।

भारतीय राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की 22 महिला खिलाड़ियों में तीरंदाज मधु वेदवान ने कांस्य पदक हासिल किया है। मधु वेदवान बिलासपुर में मुख्यालय भंडार विभाग में जूनियर क्लर्क के पद कार्यरत हैं। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।

इसी का परिणाम है कि महिला खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन किया है। इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्ना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है।

भारतीय रेलवे की तीरंदाजी टीम और उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों ने साथी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related