CG BREAKING : मरकाम को सता रहा अध्यक्ष पद से विदाई का डर, विधानसभा में अपनी ही सरकार पर निकाली नाराजगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Fear of leaving the post of President is haunting Markam, displeasure on his own government in the assembly

रायपुर। होली की छुट्टी के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। बजट सत्र प्रारंभ होते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम सरकार पर धुआंधार आरोप लगाते नजर आए। उन्होंने जिले के RES विभाग के द्वारा DMF फंड में करोड़ों रुपए की खरीदी का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वही विधानसभा की समिति से जांच की मांग की।

इस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि राज्य स्तर के अधिकारी को भेजकर इसकी जांच करवाई जाएगी। 1 महीने में जांच पूरी हो जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्यपालन यंत्री अरुण कुमार शर्मा पर कार्यवाही की जाएगी…?

अब सवाल यह हैं कि क्या मोहन मरकाम अपने ही सरकार से नाराज हैं क्या अपने अध्यक्ष पद से विदाई पर उनकी गंभीर नाराजगी झलक रही है या सच बस्तर संभाग के लिए रखने का अब उनकी आत्मा जाग उठी है…?

सत्ता पार्टी के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के आज के विधानसभा में उठाए गए बस्तर संभाग की आवाज से प्रमाणित हो रहा है कि भ्रष्टाचार बस्तर संभाग में चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related