सलमान खान की फिल्म ‘Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan’ की शूटिंग हुई खत्म , इस खास दिन होगी रिलीज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। सलमान की फिल्मों को हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बारें में खुद सलमान खान ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर शेयर करते हुए खास जानकारी दी है। सलमान खान ने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और जल्द ही यह फिल्म ईद के दिन साल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट और फिल्म की शूटिंग की रैपअप की खबरें सुनकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। किसी का भाई किसी की जान 22 अप्रेल को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में सलमान खान के साथ पजा हेगड़े पहली बार ऑनस्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। वेंकटेश दग्गुबाती,, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं।

सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया में शेयर कर दी जानकारी

सलमान खान ने अपने ट्विटर एकाउंट में ‘किसी का भाई किसी की जान’ की तस्वीर शेयर रते हुए लिखा ‘किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी हो गई है। ईद 2023।’ जान कुमार सानू, राजीव राय और प्रतीक सहजपाल जैसे कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। प्रतीक सहजपाल ने सलमान खान की पोस्ट पर लिखा, ‘गुड लक भाई।’ वहीं जान कुमार सानू ने इमोजी शेयर कर सलमान खान की पोस्ट पर रिएक्शन दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related