CG BJP BREAKING : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आज से शुरू, यह हैं इनका एजेंडा

Date:

CG BJP BREAKING: National Working Committee meeting of BJP Minority Morcha starts from today, this is their agenda

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक और दो फरवरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी कार्यसमिति सदस्य और सभी राज्यों के मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री इस बैठक में शामिल होंगे।

एक फरवरी की दोपहर तीन से शाम छह बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में होगी। दो फरवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक माहेश्वरी भवन कमल विहार रायपुर में आयोजित होगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के दृष्टिगत अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार के अध्यक्ष अब्दुल कुट्टी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण्ा चंदेल समेत बड़ी संख्या में नेता श्ाामिल होंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

अमेरिका से वापस भारत लाई जाएंगी चोरी हुई शिव नटराज समेत तीन कांस्य मूर्तियां

नई दिल्ली। अमेरिका के वाशिंगटन स्थित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम...