Trending Nowशहर एवं राज्य

महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म…

महासमुंद । जिले में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिले में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का यह पहला मामला है।

इस प्रसव से स्वास्थकर्मी हैरत में हैं, वहीं माता-पिता और परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं है।

चिकित्सक के मुताबिक तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

महासमुंद के जिला अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है।

महासमुंद के सेवा भारती कालोनी में निवासरत विनीता सेन्द्रे पति गनेशु सेन्द्रे ने तीन पुत्रों को एक साथ जन्म दिया है।

गनेशु ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 जनवरी को सुबह 10.27 बजे पहला व 10.29 बजे एख साथ दो संतान को जन्म दिया। इस तरह से तीन पुत्रों ने जन्म लिया है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: