SWINE FLU : सुअरों में फैला स्वाइन फ्लू, दो सैंपल पाजिटिव निकले, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SWINE FLU: Swine flu spread in pigs, two samples turned positive, health department alerted

शिवपुरी में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही मौत का कारण स्वाइन फ्लू ही था। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। दो सुअरों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए थे, दोनों ही पाजिटिव पाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में पिछले दो महीनों से लगातार सुअर मर रहे हैं। लगातार मर रहे सुअरों के कारण लोग बेहद परेशान थे। इसे पहले तो नगर पालिका नजरअंदाज कर रही थी।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-15 में 24 दिसंबर को जब कुछ सुअर मरे, तो स्थानीय रहवासी उन्हें नगर पालिका ले आए। तब नगर पालिका के सीएमओ केशव सिंह सगर ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डा. एमसी तमोली को दी।

डा. तमोली ने दोनों मृत सुअरों का पीएम करवाकर सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आई जिसमें दोनों ही सुअरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग केउपसंचालक डा. एमसी तमोली ने बताया कि रिपोर्ट में दोनों सैंपलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

अब और सैंपल जांच के लिए भिजवाने की आवश्यकता नहीं है। सभी सुअरों की मौत का कारण लगभग समान ही है। इससे यह साफ हो गया है कि शिवपुरी में सुअरों में स्वाइन फ्लू की बीमारी फैली हुई है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related