CG BIG NEWS: Huge turtle trapped in fish net, crowd started watching ..
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम बिर्रा में बसंतपुर बैराज में मछली मारते समय समय एक 60 किलोग्राम कछुआ मिला। उसे देखने लोगों की भीड़ लग गई।
बम्हनीडीह ब्लाक के ग्राम बिर्रा के बसंतपुर बैराज में मंगलवार को ग्रामीण मछली मार रहे थे। इस दौरान जाल में एक बड़ा कछुआ फंस गया। कछुआ को देख ग्रामीण आश्चर्य में पड़ गए। देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया और कछुआ को देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। देखने आए लोग कछुआ का फोटो और वीडियो बनाने लगे। उसका वजन 60 किलो है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी वहां पहुंची और लोगों से पूछताछ की गई और वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की सहमति के बाद कछुआ को नदी में ही छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कछुआ समुद्री कछुआ है। समुद्र से महानदी नदी में आ गया है। प्राणी शास्त्र के प्राध्यापक अश्वनी केशरवानी ने बताया कि कछुआ प्रकृति का सर्वाधिक आयु तक जीवित रहने वाला प्राणी है। इसकी औसत आयु लगभग 200 साल होती है। समुद्र में पर्याप्त आहार शैवाल आदि मिलने से इनका पर्याप्त विकास होता है।

