वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

Date:

रायपुर ।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को तीन दिन पहले ही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थरबाजी से ट्रेन का शीशा टूट गया।

जानकारी के अनुसार, नागपुर से बिलासपुर की ओर आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस में दुर्ग-भिलाई नगर के पास पत्थर मारा गया है। आरपीएफ  की टीम मामले की जांच में जुटी है।

बिलासपुर से नागपुर के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन नागपुर में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।  यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के मध्य 130 की स्पीड में दौड़ाई जा रही है। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी से वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-1 कोच सीट 1-2 के पास लगे विंडो का शीशा टूट गया है।  जानकारी के अनुसार इसकी मरम्मत बिलासपुर में हो रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related