अम्बिकापुर :ED द्वारा प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh) की उपसचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) ने बयान दिया है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि ईडी के दम पर राजनीतिक फेरबदल करने का बीजेपी प्रयास कर रही हैं। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी कार्रवाई नहीं कर रही हैं। वही षडयंत्र पूर्वक विपक्ष के खिलाफ ईडी द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उक्त बातें मंत्री टीएस सिंहदेव ने अम्बिकापुर में अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
