CG BREAKING : कांग्रेस विधायक की वजह से कई कांग्रेसी देंगे इस्तीफा, मंत्री अकबर से की शिकायत, जानिए पूरा मामला

CG BREAKING: Many Congressmen will resign because of Congress MLA, complain to Minister Akbar, know the whole matter
रायपुर। पंडारिया विधायक ममता चंद्राकर अकसर लोगों की शिकायतों के घेरे में आ जाती हैं। वही, इस बार उन पर भेदभाव का आरोप लगा हैं। शिकायतकर्ता एक साथ कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
दरअसल, कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शनिवार को कबीरधाम दौरे पर पहुंचे थे वे इस दौरान सोसाइटी अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री अकबर जब दामापुर क्षेत्र में पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और विधायक ममता चंद्राकर के फैसले पर नाखुशी जाहिर की।
विधायक ममता चंद्राकर पर आरोप लगा है कि भाजपा समर्थित लोगों को सेवा सहकारी समिति के प्रशासकीय अधिकारी बनाया गया है। वर्षों से कार्य कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फैसले से उपेक्षा हुई है। मंत्री मोहम्मद अकबर व जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी से विधायक ममता चंद्राकर की शिकायत हुई। दामापुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कह डाली। मंत्री मोहम्मद अकबर ने फैसले पर विचार करने की बात कही है।
सेक्टर प्रभारी शिकायतकर्ता शिवकुमार चौहान ने कहा –
हम शिकायत लेकर आये हैं कि दामापुर सोसाइटी में BJP के कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया गया हैं। 30 साल से यहां मैं काम कर रहा हूं दरी और चद्दर उठा रहा हूँ और बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि हमारे किसी कार्यकर्ता को नहीं बनाया गया। वही, भाजपा कार्यकर्ता को विधायक ममता चंद्राकर ने अध्यक्ष बनाया हैं। सेक्टर के पूरे कार्यकर्ता विधायक के इस फैसले से नाखुश हैं और एक साथ इस्तीफा देंगे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने हमारी शिकायत पर विचार करने की बात कही है। विधायक ममता चंद्राकर से इस बारे में हमारी बात हुई तो उन्होंने कहा कि हम इस पर विचार करेंगे मैं 30 साल से सेक्टर प्रभारी हूं, वही जिस व्यक्ति को सोसायटी का अध्यक्ष बनाया गया वह वर्तमान में कांग्रेस में भी मौजूद नहीं है। यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तब की स्थिति में हम एक साथ इस्तीफा दे देंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा –
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा समर्थक लोगों को सोसायटी का अध्यक्ष बनाए जाने की शिकायत मिली हैं। वही, दामापुर के सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ता नाराज हैं। विधायक महोदया ने इसका चयन किया है वह लगातार दौरा कर रही हैं उन्होंने किस प्रकार यह चयन किया इसकी जानकारी मुझे नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की बात कही है। ऐसा हम होने नहीं देंगे जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।