राज्यपाल ने राजभवन के सभी अधिकारियों – कर्मचारियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

Date:

रायपुर। राजभवन में दीपावली मिलन के कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उपहार वितरित किए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

दीपावली की दी शुभकामनाएं 
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज लोगों का राजभवन के प्रति एक विश्वास जागा है। इस विश्वास को हमें बरकरार रखना है। आज राजभवन जो जनभवन के रूप में परिवर्तित हो रहा है, ऐसा राजभवन परिवार के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।
राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय श्री विवेक शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपल पुरोहित एवं डॉ. शिशिर साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भारत ने आखिरी टी20 में धमाकेदार जीत से सीरीज 2-1 पर किया कब्जा! स्मृति ने दिखाई क्लास

एडिलेड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए खतरनाक स्टंट, युवक को जेल

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की बचेली रोड पर...

CG BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की डेपुटेशन लिस्ट

CG BREAKING : School Education Department released deputation list रायपुर।...