बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा आज से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे वर्चुअल शुभारंभ

Date:

बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार यानी आज बिलासपुर से इंदौर विमान सेवा की शुरुआत कर रहे हैं। सीएम भूपेश निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे हैं। राज्य शासन की ओर से 41 करोड़ रुपए की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 CVFR श्रेणी में कर डीजीसीए से लाइसेंस लिया गया है।

बिलासपुर एयरपोर्ट से 1 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर के लिए किया जा रहा है।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं, वे नई दिल्ली से कार्यक्रम से जुड़े और मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कार्यक्रम में इंदौर से से जुड़े। इस एयरपोर्ट से बिलासपुर-भोपाल के लिए नियमित विमान सेवाएं चल रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सीव्हीएफआर श्रेणी में करने की योजना पर काम जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related