‘पानी दे दो, प्लीज मुझे बचा लो’, आग में झुलस रही थी पत्नी, पति बनाता रहा वीडियो

Date:

बक्सर : बिहार के बक्सर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी को पति के अवैध संबंधों का विरोध करना महंगा पड़ गया. पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर गुस्से में पत्नी को आग के हवाले कर दिया. पति और ससुराल वालों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी. वे लोग उस दौरान भी उसे टॉर्चर देते रहे. पति ने तो उसका वीडियो भी बनाया जो कि पुलिस के हाथ लगा है.

वीडियो में देखा गया कि आग में झुलसी अंजली अपने ससुराल वालों से पानी मांग रही. वो अपने पति से बार-बार बोल रही है- प्यास लगी है, पानी दे दीजिए. प्लीज मुझे बचा लीजिए. लेकिन ससुराल वाले उसका वीडियो बना रहे हैं. पति बार-बार कह रहा है कि पहले तुम इस बात को कबूल करो कि आग तुमने खुद लगाई है, घर पर कोई नहीं था, फिर हम पानी देंगे. अंजली इतनी तकलीफ में थी कि वह ये बात भी स्वीकार कर लेती है. मामला जिले के कमरपुर गांव का है. महिला सूर्य देव राय की पत्नी अंजली राय (24 साल) है, जिसका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है. पुलिस ने महिला के ससुर और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि, पति की तलाश की जा रही है.

भाभी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करती थी पत्नी

अंजलि ने अपने बयान में बताया था कि उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को सूर्य देव राय के साथ हुई थी. पहले तो ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे. इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं. अंजली ने जब इसका विरोध किया तो पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की.

पीड़िता के मायके वालों ने करवाया मामला दर्ज

इस मामले में पीड़िता के मायके वालों ने पति सूर्य देव राय, ससुर कमलेश्वर राय और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने बताया कि ससुर और एक अन्य को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि आरोपी पति की तलाश जारी है. सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related