मामूली बात पर पत्नी को आया गुस्सा, पति का गला रेतकर कर दी हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग : दुर्ग के अमलेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव में एक महिला ने मामूली बात पर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद रातभर उसके साथ कमरे में ही सोती रही। सुबह शोर मचाने लगी कि कोई उसके पति की हत्या करके चला गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पत्नी ने पुलिस को गोल- मोल बात बताई। वहीं अनंत के बेटे ने बताया कि उसकी सौतेली मां संगीता ने सुबह 6 बजे रोते हुए सबको बताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर संगीता से सख्ती से पूछा की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके 6 महीने बाद उसने संगीता से दूसरी शादी की। संगीता भी पहले से शादीशुदा थी। अनंत को पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। संगीता से भी उसके एक चार माह की बेटी है। पुलिस के मुताबिक हर्ष मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। संगीता ने उससे मोबाइल फोन मांगा कि उसे फिल्म देखना है। इसी को लेकर मां बेटे में विवाद हो रहा था। संगीता ने हर्ष को मारा। यह देख अनंत भड़क गया। इससे पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ गया। उसी दौरान अनंत ने संगीता को ताने भी मारे कि वह बदसूरत है। इससे चिढ़कर उसने पति की हत्या करने की ठान ली और रात में सोते हुए उसका गला रेत दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related