प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी हल्की वर्षा के आसार, आज बराबर होगा दिन-रात का समय

Date:

रायपुर। मानसून के जाते-जाते प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। बादल छाने के साथ हल्की वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के चलते मौसम में ठंडकता और तापमान में गिरावट आई है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और अगले एक-दो दिन यही स्थिति रहेगी। प्रदेश में अब तक 1,222 मिमी वर्षा हुई है। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा।

सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दक्षिणी गोलार्ध की ओर जा रहा है। 23 सितंबर को सूर्य ठीक भूमध्य रेखा के ऊपर होने के कारण दिन और रात का समय बराबर 12-12 घंटे का होगा। हर वर्ष सूर्य दो बार भूमध्य रेखा से होकर गुजरता है, इसके चलते 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात बराबर होते हैं। शुक्रवार को हल्की बारिश के भी आसार हैं। वही बीजापुर में आठ सेंटीमीटर, भैरमगढ़ में छह सेमी, गंडई, पखांजूर, अकलतरा में छह-छह सेमी वर्षा हुई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related