3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गणेश झांकी में युवक मारकर हो गए थे फरार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: राजधानी रायपुर में गणेश झांकी निकालने के दौरान चाकूबाजी हो गई। डांस करने को लेकर एक युवक का विवाद 3 बदमाशों से हो गया था। जिसके बाद उन तीनों ने मिलकर युवक को चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद तीनों फरार हो गए थे। सोमवार रात को भगवान गणेश की झांकियां शहर के जयस्तंभ चौक के पास से निकाली जा रही थीं। रात के वक्त यहां पर भारी भीड़ जुटी थी।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इन झांकियों में राजा बाल गणेश उत्सव समिति की झांकी भी शामिल हुई थी। जिसमें मनीष साहू नाम का युवक भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि झांकी MG रोड स्टेट बैंक के पास पहुंची थी। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंच गए और डांस करने लगे थे। यही देखकर मनीष साहू नाराज हो गया और उसने तीनों का विरोध किया। इसी विरोध से तीनों नाराज हो गए। तीनों ने चाकू निकाला और मनीष पर हमला कर दिया था। हमले में मनीष घायल हो गया था।

घटना के बाद इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दीपक साहू, ठाकुर श्याम साहू और ओंकार साहू को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : High Court strict on sunroof stunt बिलासपुर. बिलासपुर...

SIDDHIVINAYAK DONATION CONTROVERSY : सिद्धिविनायक में चढ़ावे पर बवाल!

SIDDHIVINAYAK DONATION CONTROVERSY : Ruckus over offerings at Siddhivinayak! रायपुर।...