एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में राजभाषा पखवाडा का कल से 29 तक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रमुख विनय कुमार मुख्य महाप्रबंधक के नेतृत्व में एवं बीके माधव उप महाप्रबंधक (कार्मिक) व सर्वकार्यभारी अधिकारी (राजभाषा) के मार्गदर्शन से परियोजना में 14 से 29 सितंबर 2022 तक राजभाषा पखवाडा आयोजित किया जाएगा। इस आलोक में संजय पाटील सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परियोजना में भारत सरकार की राजभाषा नीति एवं एनएमडीसी मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राजभाषा पखवाड़ा मनाया जाना है।
उन्होने बताया कि इस वर्ष 14 सितंबर, 2022 को हिंदी दिवस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम सूरत (गुजरात) में मनाया जाएगा। 14-15 सितंबर को अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन इसी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें भारत सरकार के सभी कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों आदि के राजभाषा अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। हमारी परियोजना में 14 से 29 सितंबर, 2022 के बीच राजभाषा पखवाडे के दौरान हिंदी कार्यों को और अधिक बल देने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कि हिंदी टंकण, क्विज, हिंदी मुहावरा/लोकोक्तियां, हिंदी नारा (स्लोगन) लेखन, सामान्य ज्ञान इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। 29 सितंबर को राजभाषा पखवाड़ा का समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related