अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश की जयकारे से गूंजा शहर: जगह-जगह पंडालों में भगवान गणेश का किया गया हवन-पूजन, गणपति बप्पा को विदाई देने लोगों की उमड़ी भीड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर : शहर में अनंत चतुर्दशी पर्व की धूम रही। जगह-जगह पंडालों में भगवान गणेश का हवन-पूजन किया गया। वहीं, दोपहर से लेकर देर रात तक गणपति बप्पा को विदाई देने लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान डीजे की धुन पर जमकर लोग सड़क पर थिरकते नजर आए। शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के गली-मोहल्लों से रैलियां निकाली गई।

शहर में जगह-जगह विराजित गणेश प्रतिमा के पंडालों के साथ ही लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना कर भक्तिभाव के साथ हवन किया। इसके बाद दोपहर से ही प्रतिमा विसर्जित करने का दौर शुरू हो गया। हर जगह से गणेशोत्सव समिति के लोग डीजे और ढोल लेकर गणेशजी को विदा करने निकले और नाचते-थिरकते रहे। लिहाजा, मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा। वहीं, पचरी घाट, सेंदरी घाट और छठघाट सहित अरपा नदी में गणेशजी की प्रतिमा विसर्जन के लिए भीड़ लगी रही। हर जगह ढोल-तासों की धुन के साथ गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते नजर आए। जगह-जगह विसर्जन के लिए निकले लोगों के चलते पुलिस की टीम पेट्रोलिंग करती रही।

वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान भी रूट डायवर्ट करने में व्यस्त रहे। लेकिन, हर तरफ निकली टोलियों की वजह से जाम की स्थिति बनी रही और पुलिस भी बेबस नजर आई। यह स्थिति देर रात तक बनी रही। गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए शहर के छठघाट के साथ ही पचरी घाट में ज्यादा भीड़ रही। नगर निगम की टीम के साथ ही नगर सेना के आपदा प्रबंधन के जवान भी तैनात रहे। यहां भीड़ बढ़ने पर लोग सेंदरी घाट सहित दूसरी जगहों पर प्रतिमा विसर्जित करते नजर आए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related