बस्तर ही नहीं, पूरे राज्य में कांग्रेस ने शिक्षा का कबाड़ा कर दिया: ठोकने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बस्तर में शिक्षा के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर और पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन भाजपा सरकार के समय ही आया है। बस्तर को एज्युकेशन हब बनाने का काम भाजपा ने किया है। जितने भी शैक्षिक संस्थान बने, विकसित हुए, सभी भाजपा सरकार की देन हैं। भाजपा ने आदिवासियों के बच्चों में शिक्षा की ज्योति फैलाने का काम किया है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने बस्तर ही नहीं, समूचे राज्य में शिक्षा का कबाड़ा कर दिया। आज स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ एकदम निचले क्रम पर है। शैक्षणिक स्तर में देश के 32 राज्य छत्तीसगढ़ से बेहतर हैं।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कि जहां तक बस्तर की शिक्षा का सवाल है तो हकीकत यह है कि भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासी अंचल की शिक्षा व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का ग्रहण लगा दिया है। दरअसल भूपेश बघेल और कांग्रेस नहीं चाहते कि आदिवासी बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ें और कांग्रेस के मायाजाल से बाहर निकलें। कांग्रेसियों की केवल यही नीति रही है कि आदिवासी को वोट बैंक समझो और उसे पिछड़ेपन का शिकार बनाये रखो।

भूपेश बघेल को यह याद रखना चाहिए कि भाजपा सरकार ने ही प्रयास जैसी योजना लागू करके आदिवासी अंचल के उन वंचित बच्चों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया जो पीढ़ियों से कांग्रेस की कुनीतियों के शिकार थे। भाजपा सरकार की पहल का परिणाम है कि आदिवासी बच्चे शीर्ष सेवाओं में चयनित हो रहे हैं। कांग्रेस की जंगल राज नीतियों ने तो आजादी के बाद से ही आदिवासी बच्चों की किस्मत में अशिक्षा का अंधकार लिख रखा था। भूपेश बघेल जिन स्कूलों का बखान कर रहे हैं, वे पहले से ही भाजपा सरकार अस्तित्व में ला चुकी है। भूपेश बघेल एक ही काम कर रहे हैं, नाम परिवर्तन। एक काम और कर रहे हैं। वह यह कि शिक्षा के क्षेत्र में गोलमाल।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related