रायपुर: एम्स की नर्स का रेप, बॉयफ्रैंड ने किया दुष्कर्म

Date:

रायपुर : एम्स में काम करने वाली एक नर्स के साथ उसके बॉयफ्रैंड ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। लड़की ने पुलिस से इस मामले में बॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। नर्स ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसे लड़के से प्यार हो गया था। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड वाला रिश्ता पिछले कुछ महीनों से चल रहा था। लड़के ने नर्स से शादी का वादा भी किया था। बाद में नर्स का बॉयफ्रेंड शादी करने से मुकर गया । इससे परेशान होकर महिला थाने में जाकर नर्स ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 4 दिन बाद अब यह मामला आमानाका थाने पहुंचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आमानाका इलाके के एक रेजिडेंशियल कॉलोनी में नर्स अक्सर अपने बॉयफ्रैंड के साथ जाया करती थी। वहीं बलात्कार की घटना हुई। आरोपी रायपुर का ही रहने वाला है ,जिसे आमानाका थाने की पुलिस तलाश रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेप करने वाला नर्स का बॉयफ्रेंड छत्तीसगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल का बेटा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related