राज्यपाल से शताब्दी पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुलाकात की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती शताब्दी पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके को सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ ही संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख ने राज्यपाल सुश्री उइके को नई मछुवारा नीति के संबंध में जानकारी दी और विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। वनबंधु परिषद् की महिला समिति ने भी राज्यपाल से समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त संगठनों के साथ महिला समन्वय एवं राष्ट्रीय सेविका समिति के भी सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related