राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 को

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। फेेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज व अशासकीय प्राचार्य मंच द्वारा 5 सिंतबर की शाम चार बजे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष 2021-22 का आयोजन ज्ञानोदय भवन, श्री गुजराती शिक्षण संघ देवेन्द्र नगर में किया गया है। उक्त समारोह में आमंत्रित अतिथि हैं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजेश्री डा.महंत रामसुंदर दास।

सम्मान समारोह में श्री अजय तिवारी अध्यक्ष फेडरेशन आफ एजुकेशनल सोसायटीज, श्री अशोक दुबे अध्यक्ष प्राचार्य मंच, श्री सुरेश शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज, श्री अशोक पटेल उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज, श्री आर के तिवारी उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम त्रिपाठी फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज, श्री अरविंद शर्मा मसासचिव फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज, श्री शरद दुबे सचिव फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज, श्री व्ही के मिश्रा कोषाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज व सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related