वृद्ध ने पथरी की बीमारी से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटा अपना ही गुप्तांग

Date:

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत एक वृद्ध द्वारा पथरी की बीमारी के चलते परेशान होकर कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट दिया। पुलिस थाना प्रभारी मनोज यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम डुगरुपुरा में गुरुवार की रात्रि भगवान दास पुत्र छोटे सिह लोधी उम्र 75 वर्ष को 3 दिन से पेशाब करने में काफी परेशानी हो रही थी तथा रक्तस्राव हो रहा था। जिस कारण से वह काफी परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसके द्वारा गुरुवार की रात्रि कुल्हाड़ी से अपना स्वयं का गुप्तांग काट लिया है, जिसे तत्काल ही गंभीर हालत में हटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे देर रात्रि दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ मुकेश साहनी ने बताया कि अभी वृद्ध की हालत ठीक है जिसका सर्जन द्वारा उसका इलाज किया जाएगा, जिसके उपरांत ही बताया जा सकता है कि उसका ऑपरेशन संभव है या नहीं। वहीं पुलिस द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है। घायल वृद्ध के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता को पेशाब करने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कांग्रेस में गालीकांड! ऑडियो से मचा बवाल

CHHATTISGARH : Abusive scandal in Congress! Audio causes uproar रायपुर।...

LockDown News: मिडिल ईस्ट जंग का असर, आज से लॉकडाउन! 

Lockdown News: Major Government Announcement Amidst Middle East Conflict—Lockdown...

CHHATTISGARH : बस्तर 2.0 का बड़ा प्लान

CHHATTISGARH : Big plan for Bastar 2.0 रायपुर। छत्तीसगढ़ में...