विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ जमाया अर्धशतक, वाइफ अनुष्का का रिएक्शन वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ जमाया अर्धशतक

हांगकांग के खिलाफ मैच में आखिरकार विराट कोहली ने अर्धशतक जमाते हुए 59 रन की नाबाद पारी खेली, कोहली ने 44 गेंद पर 59 रन बनाए जिसमें 1 चौके और 3 छक्का शामिल रहा. दरअसल कोहली की यह पारी काफी अहम है, काफी समय से विराट फॉर्म में नहीं थे. ऐसे में हांगकांग के खिलाफ मैच में अर्धशतक जमाकर कोहली ने एक तरह से खुद के फॉर्म में वापसी का ऐलान किया है. वैसे, अब देखना होगा कि आने वाले मैच में कोहली अपने इस फॉर्म को बरकार  रख पाते हैं या नहीं.

दूसरी ओर हांगकांग के खिलाफ मैच में कोहली ने अर्धशतक जमाया तो उनकी वाइफ अनुष्का ने रिएक्ट किया. दरअसल अनुष्का (Anushka Shama) ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दिल की इमोजी शेयर की है. अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर कोहली के अर्धशतक जमाने के बाद तस्वीर शेयर कर रिएक्ट किया है.

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में कोहली के द्वारा बनाया गया यह अर्धशतक 31वां है. कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की जिसके दम पर भारतीय टीम 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बना पाने में सफल रही. इस मैच को भारत ने 40 रन से जीत लिया. भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) हीरो बने और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. सूर्यकुमार ने 26 गेंद पर 68 रन की पारी खेली, अपनी पारी में सूर्यकुमार ने 6 चौके और 6 छक्के जमाए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...