BREAKING NEWS : सड़क हादसे में मुख्यमंत्री के OSD की मौत, गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

Date:

BREAKING NEWS: Chief Minister’s OSD dies in a road accident, the car collided with a tree uncontrollably

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. इस स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था.

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. किसी जानवर को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है.

पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित शिविर कार्यालय में तैनात जन सामान्य निवारण अधिकारी मोतीलाल सिंह का कार्यकाल भी 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related