मुख्यमंत्री 14 अगस्त को राजधानी रायपुर के तीन ऐतिहासिक तालाबों के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

0- राजधानी रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 14 अगस्त को राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक नरैया तालाब, महराजबंध तालाब और खो-खो तालाब में आने वाले गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।  बघेल इस कायज़्क्रम के साथ राजधानी रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल राजधानी रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए दान स्वरूप 45.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित कराए गए आश्रय भवन ‘दाई कोराÓ का लोकार्पण करेंगे।  भरत लाल वर्मा एवं श्रीमती गंगोत्री वर्मा द्वारा अपने दिवंगत पुत्र-पुत्रियों की स्मृति में इस भवन का निर्माण कराया गया है।
मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर में अपने निवास कार्यालय में वसुंधरा सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3 बजे शंकर नगर में शासकीय केन्द्रीय ग्रंथालय भवन में अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा केन्द्रीय ग्रंथालय के तृतीय तल पर निर्मित सेमीनार हॉल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे से रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तीन कार्यो का लोकार्पण तथा चार कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री जिन कार्यो का भूमिपूजन करेंगे उनमें तीन तालाबों के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संस्कृति विभाग के सहयोग से लोक जागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा एवं  चतुर्भज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में सुविख्यात कवि, लेखक, संपादक श्री लीलाधर मंडलोई को 22वां वसुंधरा सम्मान प्रदान करेंगे। वसुंधरा सम्मान महात्मा गांधी की परिकल्पना के विनम्र ग्राम सेवक कीर्ति शेष  देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदत्त किया जाता है। वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सचिव मुमताज ने बताया कि स्वर्गीय  देवीप्रसाद चौबे की 46 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को देश के सुप्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार विष्णु नागर ‘पत्रकारिता की परम्परा एवं वर्तमान परिदृश्य’ विषय पर समारोह को संबोधित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। समारोह में कला, साहित्य एवं संस्कृति की मासिक पत्रिका कृति बहुमत तथा लोकजागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा के अगस्त अंक का लोकार्पण भी होगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से चुनिंदा लेखक, पत्रकार एवं सम्पादक समारोह में उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपरान्ह 3 बजे रायपुर के शंकरनगर में शासकीय केन्द्रीय गं्रथालय में अतिरिक्त भवन के निमाज़्ण कायज़् का भूमिपूजन तथा केन्द्रीय गं्रथालय के तृतीय तल पर नवनिमिज़्त सेमीनार हॉल का लोकापज़्ण करेंगे। इस कायज़्क्रम के अध्यक्षता स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। कायज़्क्रम में कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, सांसद  सुनील सोनी, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, विधायक  सत्यनारायण शमाज़्,  बृजमोहन अग्रवाल,  कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर  एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल शाम 4 बजे रायपुर के सिटी कोतवाली परिसर में रायपुर स्माटज़् सिटी लिमिटेड के नवीन भवन का लोकापज़्ण, 4.15 बजे कालीबाड़ी चौक शाला परिसर में जे. आर. दानी स्कूल के नवीन भवन का लोकापज़्ण, शाम 4.45 बजे बूढ़ातालाब विवेकानंद सरोवर प्रांगण में आयोजित कायज़्क्रम में नगर निगम खेल मैदान, 24ग7 जल प्रदाय योजना नरैया तालाब में 1 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, महराजबंध तालाब में 3 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा खो-खो तालाब में 1 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।
ऐतिहासिक नरैया तालाब के लिए 3.75 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा सीवेट ट्रीटमेंट प्लांट
रायपुर स्माटज़् सिटी लिमिटेड द्वारा तालाबों के संरक्षण, संवधज़्न के उद्देश्य से रायपुर शहर के मध्य में स्थित ऐतिहासिक नरैया तालाब के संरक्षण हेतु 1 एम.एल.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निमाज़्ण 3.75 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। योजना में नरैया तालाब के बाजु में बहने वाली नाली जिसमें लगभग 2000 घरों के अपशिष्ट जल का एस.टी.पी. के माध्यम से शोधन कर उपचारित जल का प्रयोग तालाब को भरने एवं रिचाजज़् के लिए किया जावेगा। योजना की समयावधि 12 माह है जिसे निधाज़्रित समय 31 जुलाई 2023 तक पूणज़् करने का लक्ष्य है। उक्त कायज़् पूणज़् होने से रायपुर शहर के ऐतिहासिक नरैया तालाब का संवधज़्न एवं आमजनों के लिए शुद्ध जल युक्त तालाब का लाभ मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR VIOLENCE : पत्थरबाजी के बाद सोहेल ने किया सरेंडर

BILASPUR VIOLENCE : Sohail surrenders after stone pelting बिलासपुर. बिलासपुर...

CD KAND : भूपेश समेत आरोपियों की सुनवाई टली

CD KAND : Hearing of accused including Bhupesh postponed रायपुर।...