छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी की छोटी बहन ने किया सुसाइड, खराब स्वास्थ्य के कारण डिप्रेशन में थीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी की छोटी बहन ने खुदकुशी कर ली। हैदराबाद में रहने वालीं उमा माहेश्वरी का शव उनके बेडरूम में मिला। हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में वो रहती थीं। यहीं घर पर पुलिस ने उनका शव बरामद कर जांच के लिए अस्पताल में भेजा। परिवार के करीबी बता रहे हैं कि उमा माहेश्वरी पिछले कुछ वक्त से खराब स्वास्थ्य के कारण डिप्रेशन में थीं। हालांकि कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। माना जा रहा है डिप्रेशन की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया होगा।उमा तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एनटीआर के 12 बच्चों में सबसे छोटी थीं। 8 भाई और चार बहनों में भी वह सबसे छोटी थीं। उनके पिता एनटी रामा राव, जिन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता है, टीडीपी के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। उमा के पिता NTR आंध्र प्रदेश के CM रह चुके थे।

एक पारिवारिक कार्यक्रम में डी पुरंदेश्वरी के साथ कोने में खड़ी हैं उमा।

अब हैदराबाद के जुबली हिल्स थाने की पुलिस इस खुदकुशी कांड की जांच में जुटी है। परिजनों से भी उमा के बारे में जानकारी ली जा रही है। आज मंगलवार को उमा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान आंध्र और तेलंगाना के कई सियासी दिग्ग्ज हैदराबाद पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी परिजनों के साथ हैदराबाद में ही हैं।

हैदराबाद पुलिस ने मीडिया को बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे उमा अपने कमरे में गईं और दरवाजा बंद कर लिया। वो दोपहर तक बाहर नहीं आईं। उनकी नौकरानी ने कई बार दरवाजा खटखटाया। करीब 2 बजे के आस-पास उमा की बेटी घर आईं, उन्होंने मुश्किल से दरवाजा खोला तो देखा उमा की शव दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटका था। शव को परिजनों ने नीचे उतारा, उमा के सभी रिश्तेदारों को खबर की गई। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

डी.पुरंदेश्वरी के अलावा उमा माहेश्वरी के अन्य भाई-बहन भी साउथ की फिल्म और पॉलिटिक्स से जुड़ी नामी हस्तियां हैं। पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू उमा के जीजा हैं, वो भी परिवार के साथ उमा के घर पहुंचे। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश भी जुबली हिल्स आए। उमा माहेश्वरी के भाई एन बालकृष्ण, जो एक टॉलीवुड अभिनेता और टीडीपी विधायक हैं। वो भी घर पर गमगीन दिखे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SONAM WANGCHUK: सोनम वांगचुक ने की लोगो से अपील! 

SONAM WANGCHUK: Sonam Wangchuk appeals to the people!     SONAM WANGCHUK:...

CG CRIME NEWS: शिक्षक पर छात्रा को बंधक बनाने का आरोप!

CG CRIME NEWS: Teacher kidnaps female student!     CG CRIME NEWS:...

CHHATTISGARH : स्कूल में ‘जहरीली चॉकलेट’ कांड!

CHHATTISGARH : 'Poisonous chocolate' incident in school! दुर्ग. दुर्ग के...