सिंहदेव के पत्र पर सदन में दूसरे दिन भी हंगामा, पीएम आवास के सवाल पर बीजेपी का वाकआउट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी मंंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से छोड़ने के पत्र को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। प्रश्‍नकाल में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, प्रश्‍न पंचायत विभाग से है और पंचायत मंत्री इस्‍तीफा दे चुके हैं। आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने अपने विभाग को छोड़ दिया है। मैं संशोधित कर रहा हूं। इस पर बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आप मंत्री की ओर से स्पष्टीकरण दे रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री है यहां उन्हें बताना चाहिए।मंत्री टीएस सिंहदेव की गैर मौजूदगी में जब मंत्री मो अकबर खड़े हुए तो भाजपा विधायकों ने आपत्ति की।

प्रश्नकाल में पूर्व सीएम रमन सिंह ने पीएम आवास योजना का मसला उठाया। रमन सिंह ने कहा, आवास बन नहीं पाए। आवास नहीं बनने से एक मंत्री इस्तीफा दे देते हैं। रमन सिंह ने कहा, प्रदेश में आवास योजना का हाल बुरा है। कई पत्र हैं ऐसे मेरे पास जिसमें केंद्र की ओर से भी इस योजना को लेकर राज्य को लिखा गया है।

मंत्री टीएस सिंहदेव की ग़ैर मौजूदगी में जवाब देते हुए मंत्री मो अकबर ने कहा, 2019-20 के स्वीकृत आवास के लिए कैबिनेट ने राज्यांश के हिस्से के लिए 762 करोड़ रुपये लोन लेने की स्वीकृति दी गई थी। पंजाब नेशनल बैंक ने सेंशन भी कर दिया लेकिन आरबीआई ने अड़ंगा लगा दिया। मंत्री अकबर ने कहा- भारत सरकार से राज्य को मिलने वाली राशि दिलाने में बीजेपी विधायक पहल क्यों नहीं करते। केंद्र से मिलने वाली राशि दिलाने में पहल नहीं करेंगे और यहां घड़ियाली आंसू बहाएंगे। सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी विधायकों ने वाकआउट किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related