इंदौर,भोपाल, उज्जैन में भाजपा,जबलपुर व छिंदवाड़ा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आगे

Date:

दिग्विजय के गढ़ में पार्षद हारे,सिंधिया के घर में पिछड़े,मुरैना में आप आगे
भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। इंदौर से महापौर भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला से 22 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। भोपाल में भाजपा की मालती राय आगे चल रही हैं। उज्जैन में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल कांग्रेस के महेश परमार से आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में कांग्रेस की शोभा सिकरवार दूसरे राउंड में 3100 वोट से आगे चल रही हैं। जबलपुर से कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह, छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विक्रम अहाके, सिंगरौली में आप की रानी अग्रवाल और सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकर, सागर में भाजपा की संगीता तिवारी आगे चल रहे हैं। आज मध्य प्रदेश के 44 जिलों के 133 नगरीय निकाय (11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद) में मतगणना जारी है।प्रदेश में नगर सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। पहले चरण में 36 नगर पालिकाओं के पार्षद कैंडिडेट्स की मतगणना चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली राजगढ़ और ब्यावरा नगर पालिका में कांग्रेस हार गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के प्रभाव वाली लहार नगर पालिका में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई है। यहां सभी 12 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत मिली है। उधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली गुना नगर पालिका में भाजपा पिछड़ती दिख रही है।मुरैना के पोरसा नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रामदेई विजय सिंह आगे चल रहे हैं।
बालाघाट की वारासिवनी में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है। यहां 10 निर्दलीय आगे चल रहे हैं। 5 में भाजपा आगे चल रही है। यहां निर्दलीय विधायक व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के पैनल के निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।दोपहर तक के रुझानों में पहले चरण की 36 नगर पालिकाओं में 19 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 6 नगर पालिकाओं गुना, उमरिया, लहार, इटारसी, पोरसा और अंबाह में अपना जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Teachers Recruitment: सीएम साय की घोषणा पर अमल, 5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग की मिली मंजूरी

CG Teachers Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...

RAIPUR BREAKING: नवविवाहिता सुसाइड मामले पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING:रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता मंजूषा...