सड़क हादसा: हाईवा और ऑटो में भिड़ंत, 2 महिलाओं की मौत, 12 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर : कांकेर में हुए सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा हाईवा और ऑटो की टक्कर के चलते हुआ है। टक्कर के बाद चालक हाईवा सहित भाग निकला। हादसा कोरर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हाटकर्रा निवासी द्रोपदी (35) पत्नी मनहेर और रेखा दर्रो पत्नी सुरेश सहित 14 लोग सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहाड़गोंदी गए थे। वहां से सभी शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव लौट रहे थे। अभी वे कोकानपुर के पास पहुंचे ही थे कि कोरर से चरामा की ओर जा रही UP नंबर की हाईवा के पिछले टायर से ऑटो टकराकर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क किनारे ऑटो पलट गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को धनेलीकन्हार सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने द्रोपदी और रेखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं 6 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है। इसमें ऑटो चालक भी शामिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related