पंडरी कपड़ा मार्केट में बड़ी चोरी : चोरों ने तीन दुकानों से उड़ाए 16 लाख, वारदात कैमरे में कैद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में एक बार फिर चोरों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। देवेंद्र नगर इलाके के पंडरी कपड़ा मार्केट में चोरों ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इन चोरों ने तीन दुकानों से लगभग 16 लाख रुपए की चोरी की है। बताया जा रहा है कि ये शातिर चोर दुकानों में छत के रास्ते से दाखिल हुए थे। पंडरी कपड़ा मार्केट के लॉक एंड पुल हार्डवेयर ,सिएना डेकोर और एम एम कलेक्शन से बड़ी नगदी की चोरी हुई है। सूचनै के बाद मामले की में सिविल लाइन थाना पुलिस जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले जिसमें चोर चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related