अरब सागर से आ रही नम हवाओं से बदला मौसम; मुंगेली,कवर्धा, जशपुर सहित कई जिलों में बारिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को मुंगेली, कबीरधाम, जशपुर सहित कई जिलों में बरसात शुरू हो गई है। रायपुर में भी बादल छाए हुए हैं। वहीं तेज होती हवाओं के साथ गरज-चमक शुरू हो चुकी है। यह मानसून पूर्व की बरसात है। मौसम विभाग का कहना है,अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा का यह सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा। यहां मानसून के 16-17 जून तक आने की संभावना जताई जा रही है।रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में पश्चिम से ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है। जिसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में क्रमशः गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में वर्षा का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो जाएगा।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश की हवा में नमी का सबसे ब

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related