7 Blasts In Steel Plant’s Furnace, One Dead, 2 Seriously Injured
दुर्ग। दुर्ग जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां भिलाई स्टील प्लांट के फर्नेस 7 ब्लास्ट होने से दो कर्मी बुरी तरह से झुलस गये। घटना में जहां एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही, दूसरे कर्मी को चिंताजनक हालत में सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है और घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।
पूरा घटनाक्रम भटटी थाना क्षेत्र का हैं, बताया जा रहा हैं कि भिलाई स्टील प्लांट में रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। प्लांट के फर्नेश 7 में राहुल उपाध्याय नामक कर्मी अपने सहयोगियों के साथ काम कर रहा था। तभी अचानक दोपहर के वक्त फर्नेश में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में ब्लास्ट की चपेट में आकर राहुल उपाध्याय के साथ ही एक अन्य कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गये। उधर ब्लास्ट के बाद संयंत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। आनन-फानन में दोनों कर्मियों को सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल उपाध्याय को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वही दूसरे कर्मी की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भटटी थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। थाना प्रभारी ने एक कर्मी की मौत व एक अन्य कर्मी के झुलसने की पुष्टि की हैं। उन्होने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही हैं। जवाबदार अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही हैं। वही भिलाई स्टील प्लांट में हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं।
