Trending Nowशहर एवं राज्य

राज्यपाल सुश्री उइके से झारखंड के राज्यपाल श्री बैस ने की सौजन्य भेंट

रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही राज्यपाल के मध्य देश व प्रदेश के विभिन्न समसामयिक गतिविधियों, प्रशासन व सुशासन तथा शांति-सौहार्द्र के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही राज्यपाल सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ के जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की। राज्यपाल सुश्री उइके ने झारखंड के राज्यपाल श्री बैस को स्मृति चिन्ह व शॉल से सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान श्री अशोक बजाज उपस्थित थे।

advt-april2025-001
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: