12वीं बोर्ड की कापियों को जांचने में लापरवाही बरतने वाले 56 शिक्षक ब्लैक लिस्टेड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर/ख़बर चालीसा/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने में लापरवाही बरतने वाले 56 शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया है साथ ही 5 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने की सिफारिश भी की है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांचने में लापरवाही बरतने वाले 53 शिक्षक अब तीन साल तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं कर सकेंगे जबकि तीन शिक्षकों को हमेशा के लिए मूल्यांकन के काम से बाहर कर दिया गया है। माशिमं के अनुसार हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले 56 शिक्षकों ने गंभीर लापरवाही बरती है जिससे परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए, इस वजह से उन पर कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related