गांजा और नशीली टेबलेट के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर सहित 5 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड में दो व्यक्ति अपने पास रखें बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारकोटिक्स सेल, सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित किया गया।टीम के सदस्यों द्वारा उनसे बातचीत करने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम महेन्द्र श्रीवास एवं लालू श्रीवास निवासी कटनी (म.प्र.) का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 159/22 धारा धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर कटनी (म.प्र.) ले जाना बताया गया है।

इसी प्रकार नारकोटिक्स सेल की टीम को दिनांक 22.02.22 को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारकोटिक्स सेल, सायबर सेल एवं थाना गंज की संयुक्त टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ पर व्यक्तियों ने अपना नाम अनिल डडसेना उर्फ गोलू निवासी डी.डी.नगर तथा टूनु अग्रवाल एवं अमजद खान निवासी उड़ीसा का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया।

उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के संबंध में उनसे वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1070 नग नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जुमला कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज मंे अपराध क्रमांक 47/22 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। Also Read – चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, निवेशकों के रुपये से बनाता था फिल्म पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त टेबलेट को उड़ीसा निवासी तापस परीड़ा से क्रय कर रायपुर लाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी (थाना टिकरापारा के प्रकरण में )

01. महेन्द्र श्रीवास पिता स्व0 राजेन्द्र श्रीवास उम्र 26 साल निवासी जोहला जोहली कटनी थाना एन के जे जिला कटनी (म.प्र.)।

02. लालू श्रीवास पिता मोहन लाल श्रीवास उम्र 37 साल निवासी ग्राम ग्राम जुहली थाना एन के जे जिला कटनी (म.प्र.)।

गिरफ्तार आरोपी (थाना गंज के प्रकरण में )

01. अनिल डडसेना उर्फ गोलू पिता जीवन डडसेना उम्र 25 वर्ष साकिन खदान बस्ती डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।

02. टूनु अग्रवाल पिता स्व0 नरेश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी पटेल नगर पारा वार्ड नंबर 13 खरियार रोड थाना जोक जिला नुवापाड़ा उड़ीसा।

03. अमजद खान पिता लतीफ खान उम्र 36 साल निवासी धोबीपारा वार्ड नंबर 01 कांटाभांजी थाना कांटाभांजी जिला बलांगीर उड़ीसा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related