फूड पॉइजनिंग से 40 की तबीयत बिगड़ी,  पीएचसी में इलाज जारी

Date:

40 people fell ill due to food poisoning, treatment continues at PHC

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करने वाली खबर सामने आई है। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम मुकुंदपुर में बीती रात भोजन करने के बाद करीब 40 ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पीड़ितों में महिलाएं, पुरुष और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

भोजन के बाद बिगड़ने लगी हालत

जानकारी के मुताबिक, मुकुंदपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भोजन किया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ने लगी। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति न संभलते देख ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related