ED RAID: ED की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी ग्रुप के 510 करोड़ की संपत्ति अटैच!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ED RAID: Major action by the ED; assets worth ₹510 crore belonging to the Anil Ambani Group have been attached!

 

 

ED RAID: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े रिलायंस समूह के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच के तहत 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं.

इनमें दो चार्टर्ड विमान, जमीन, ऑफिस परिसर, बैंक खातों में जमा रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट, निवेश और पवन ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं.

ED ने बताया कि यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) से जुड़े मामलों में की गई है.

RHFL और RCFL से संबंधित मामले में 263.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं. वहीं, रिलायंस कम्युनिकेशंस के बैंक धोखाधड़ी मामले में 247.12 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है. दोनों मामलों में अटैच की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 510.17 करोड़ रुपये है

जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में जमीन के छह भूखंड और एक ऑफिस परिसर भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं. इन संपत्तियों का संबंध RCOM से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले से बताया गया है.

रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस के मामले में ED ने तमिलनाडु स्थित दो पवन ऊर्जा संयंत्रों को अटैच किया है. इसके साथ ही बैंक खातों में मौजूद रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट, विभिन्न निवेश और कंपनियों को मिलने वाली बकाया रकम से जुड़ी संपत्तियां भी कार्रवाई में शामिल हैं..

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related