PUNJAB POLITICS: AAP MLA Kunwar Vijay Pratap Singh has resigned from the Legislative Assembly!
PUNJAB POLITICS: पंजाब में अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने पंजाब में नशे, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए है। AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किया, “हमें गलियों की राजनीति और फीता काटने जैसे कामों से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा, और नशीले पदार्थों, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार की जकड़ में फंसे पंजाब को फिर से एक प्रगतिशील और सबका चहेता राज्य बनाना होगा।”
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। रविवार को समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। अब कुंवर विजय प्रताप सिंह के विधायक पद से इस्तीफे ने पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।

