CG RAILWAY NEWS: रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद रेल सेवा शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAILWAY NEWS: Raoghat-Raipur and Raipur-Kurud rail services launched

 

 

CG RAILWAY NEWS: विजयदशमी पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो नई रेल सेवाओं को रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई है।

पहली ट्रेन ट्रेन रायपुर से रावघाट चलेगी। वहीं दूसरी ट्रेन रायपुर से कुरूद के बीच चलेगी।

इस अवसर पर ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण किया गया। रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा की आधारशिला भी रखी गई।

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना छत्तीसगढ़ की अहम रेल परियोजनाओं में शामिल है। करीब 1,628 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 95 किलोमीटर है। ताड़ोकी से रावघाट के बीच 17.5 किलोमीटर रेल लाइन का काम पूरा होने के साथ रावघाट तक रेल संपर्क स्थापित हुआ है।

अभनपुर-धमतरी गेज परिवर्तन परियोजना के तहत अभनपुर से कुरूद तक करीब 22 किलोमीटर रेल लाइन का गेज परिवर्तन पूरा किया गया है। रायपुर-कुरूद सेवा से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेल अधोसंरचना का विस्तार हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि आधुनिक रेल सुविधाएं बस्तर और सरगुजा सहित दूरस्थ व जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचें।

इस खास मौके पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहे। साय के अनुसार, प्रदेश में करीब 54 हजार करोड़ रुपये की रेल विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ को 7,470 करोड़ रुपये का रेल बजट मिला है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related