राजधानी में हथियार सहित २ आरोपी गिरफ्तार, चाकू और पिस्टल दिखा धमका रहे थे लोगो को

Date:

रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी शाहनवाज खान को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत ताज नगर संतोषी नगर स्थित सीरत मैदान के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को डरा धमका रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू निवासी ताज नगर संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू की तलाशी लेने पर उसके पास धारदार हथियार रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 581/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू पिता जावेद खान उम्र 23 साल निवासी ताज नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

पिस्टल के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पिस्टल के साथ आरोपी मोह0 सरफराज को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर चौक स्थित मिश्रा होटल पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है, जो आम लोगों को पिस्टल से डरा धमका रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 सरफराज निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मोह0 सरफराज की तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग पिस्टल रखा होना पाया गया। पिस्टल रखने के संबंध में मोह0 सरफराज से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मोह0 सरफराज ने बताया गया कि वह पिस्टल को बिहार से रायपुर बिक्री करने हेतु लाया था। आरोपी मोह0 सरफराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 582/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी मोह0 सरफराज वर्ष 2010 से रायपुर में रहकर मोती बाग के पास कपड़ा दुकान लगाकर कपड़ा बिक्री करने का काम करता है।

गिरफ्तार आरोपी – मोहम्मद सरफराज पिता अब्दुल कय्यूम उम्र 22 वर्ष पता ग्राम धामवारा थाना अनिल नगर जिला दरभंगा बिहार हाल पता – तम्मना किराना स्टोर पास शिव नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर। कार्यवाही में उपनिरीक्षक सालिक राम साहू थाना टिकरापारा, सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, प्र.आर. ईरफान खान, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, एवं हिमांशु राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related