10 वर्षीय लड़की से किया छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब थाने में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

Date:

जयपुर। जिले के जवाहर सर्किल थाना (Jawahar Circle Police Station) क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने रविवार सुबह थाने में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था और आरोपी अंकित गुप्ता (32) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का शव रविवार को थाने की खिड़की से कंबल के सहारे लटका पाया गया।

 

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पोक्सो अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं जिनमें से दो मामले 2016 में और एक अन्य मामला 2017 में दर्ज किया गया था। शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2014 में एक दुर्घटना का मामला भी दर्ज किया गया था। आरोपी की सात महीने पहले शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था और पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है। शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Bilaspur High Court: आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच एक साथ-साथ नहीं ,कांस्टेबल की याचिका पर HC का फैसला

  बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में...

भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फुंका पुतला

बस्तर: AI समिट में कांग्रेसियों कार्यताओं द्वारा किए गए...